Ad Code

Update Post

6/recent/ticker-posts

Hindi Grammar Practice Set-6 (हिंदी व्‍याकरण प्रैक्टिस सेट-6)

 हेलो दोस्तों !!

कैसे हो ??☺☺

आप सभी से गुजारिश है कि, इन सभी Hindi Grammar Practice Set 2021 को अच्‍छे तरीके से पढ़ें और समझ ले ताकि आपको अपने प्रतियोगी एकदिवसीय परीक्षा में एक अच्‍छा ग्रेड मिल जाए।

General Hindi Grammar से संबंधित सभी टॉपिक को छोटे-छोटे भागों में वर्गीकृत करके एकदिवसीय परीक्षा की तैयारी के लिए महत्‍वपूर्ण रूप से Hindi Grammar Practice Set तैयार किये गये है। Hindi Grammar Practice Set जिसमें हिंदी विषय से संबंधित बहुत सी प्रतियोगी परीक्षाए जैसे- MPPEB,VYAPAM, BANKING, SSC, RAILWAYS, CTET, HTET, UPTET, BTET & TET Others Competitive EXAM 2021. ☺☺☺

Hindi Grammar Practice Set-5 (हिंदी व्‍याकरण प्रैक्टिस सेट-5)

General Hindi Grammar Questions with Answer For all Competitive 👇

1. मैथिलीशरण गुप्‍त हिंदी साहित्‍य के किस कालखंड से संबंधित है। 

A. भारतेंदु युग 

B. छायावादोत्‍तर काल 

C. द्विवेदी युग 

D. उत्‍तर आधुनिक काल 

2. "आग में घी डालना" मुहावरे का आशय है। 

A. हवन करना 

B. क्रोध करना 

C. क्रोध में अंधा हो जाना 

D. क्रोध को बढ़ावा देना 

3. "लालमिर्च" पद में समास है। 

A. अव्‍ययीभाव 

B. कर्मधारय 

C. द्विगु 

D. द्वंद्व 

4. "अब में आलस्‍य नहीं करूँगा" वाक्‍य है। 

A. निषेधवाचक 

B. इच्‍छावाचक 

C. संकेतवाचक 

D. आज्ञावाचक 

5. "यह चौपाईयाँ पद्मावत से ली गयी हैं" वाक्‍य में अशुद्धि है। 

A. विशेषण संबंधी 

B. संज्ञा संबंधी 

C. सर्वनाम संबंधी 

D. क्रिया संबंधी 

6. "लकड़हारा" शब्‍द उदाहरण है। 

A. कर्तृवाचक प्रत्‍यय का 

B. अपत्‍यवाचक प्रत्‍यय का 

C. ऊनतावाचक प्रत्‍यय का 

D. गुणवाचक प्रत्‍यय का 

7. "कपड़ा" का पर्यायावाची नहीं है। 

A. अंबर 

B. पाटल 

C. पट 

D. चीर

8. "कत्रौजी बोली" आती है। 

A. ब्रजभाषा के अंतर्गत 

B. बिहारी हिंदी के अंतर्गत 

C. पूर्वी हिंदी के अंतर्गत 

D. पश्चिमी हिंदी के अंतर्गत 

9. "व" का उच्‍चारण स्‍थान है। 

A. मूर्द्धा 

B. तालु 

C. दंतोष्‍ठ 

D. कंठ 

10. निम्‍नलिखित में शुद्ध वाक्‍य है। 

A. मुझे यह काम नहीं करना 

B.  मेरे को प्रात: उठना अच्‍छा लगता है। 

C. हमको, तुमकों और श्‍याम को अवश्‍य जाना है। 

D. बच्‍चों से गुस्‍सा मत करो। 

11. निम्‍नांकित में अशुद्ध शब्‍द है। 

A. पराजयता 

B. उक्‍त सभी 

C. संतोशजनक 

D. अध्‍यात्मिक 

12. निम्‍नांकित में तत्‍सम शब्‍द है। 

A. लुहार 

B. कहार 

C. चर्मकार 

D. सुनार 

13. निम्‍नांकित में विराम चिन्‍ह नहीं है। 

A. दुहरा उद्धरण चिह्न 

B. अर्द्धविराम 

C. संयोजन चिह्न 

D. अल्‍पविराम 

14. अनेकार्थी शब्‍द "अक्ष" का आशय नहीं है। 

A. भूतल 

B. पहिया 

C. आँख 

D. चौसर का पास 

15. "फ" वर्ण का उच्‍चारण स्‍थान है। 

A. मूर्द्धा 

B. ओष्‍ठ 

C. तालु 

D. दंतोष्‍ठ 

16. पहाड़ का पर्यायावाची नहीं है। 

A. शैल 

B. नग 

C. अचल 

D. महोदर 

17. अनेकार्थी शब्‍द "कोटि" का आशय नहीं है। 

A. धनुष की नोक 

B. करोड़ 

C. आशीर्वाद 

D. वर्ग 

18. "हिंदु" शब्‍द मूलत: किस भाषा का है। 

A. फारसी 

B. तुर्की 

C. हिंदी 

D. संस्‍कृत 

19. निम्‍नलिखित में विदेशी शब्‍द है। 

A. तम्‍बाकू 

B. सलाई 

C. खप्‍पर 

D. गोबर 

20. 39 गिनती के लिए सही हिंदी वर्तनी है।

A. उन्‍तालीस  

B. उनतालिस 

C. उनतालीस 

D. गुन्‍तालीस 

Answer Sheet : 👉   1-C, 2-D, 3-B, 4-C, 5-C, 6-A, 7-B, 8-D, 9-C, 10-A, 11-B, 12-C, 13-C, 14-A, 15-B, 16-D, 17-C, 18-A, 19-A, 20-C 

दोस्‍तों यह भी पढि़ए : इंतजार किसी बात का है ☺☺ 

👉 Hindi Grammar Practice Set-1

👉 Hindi Grammar Practice Set-2

👉 Hindi Grammar Practice Set-3

👉 Hindi Grammar Practice Set-4

👉 Hindi Grammar Practice Set-5

दिए गए प्रश्न आपके आने वाले Competition Exam में बहुत मदद करने वाले हैं।

तो आपसे गुजारिश हैं, 🙏 सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

केवल पढ़ें नहीं, समझना कर, कमेंट बॉक्‍स में Comment भी जरूरी हैं।☺

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code