Ad Code

Update Post

6/recent/ticker-posts

MP GK MCQ QUIZ TEST -1 मध्‍यप्रदेश सामान्‍य ज्ञान 2021

मध्‍यप्रदेश सामान्‍य ज्ञान 2020 MCQ QUIZ TEST -1
30 अति महत्‍वपूर्ण वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न

नमस्‍कार,

सभी विद्यार्थी आज ही अपना म.प्र. ज्ञान का कौशल परीक्षण करें और जाने आप अपने आगामी परीक्षा में कितना स्‍कोर कर पायेंगे।


नोट :- महत्‍वपूर्ण वस्‍तुनिष्‍ठ प्रश्‍न व्‍याख्‍यात्‍मक हल सहित विभिन्‍न प्रतियोगी परीक्षाओं के गत वर्ष के प्रश्‍नों सहित।


1. अविभाजित मध्‍यप्रदेश कितने प्राकृतिक भागों में बॉंटा हुआ था।
A. 7
B. 8
C. 9
D. 11

उत्‍तर- (C) सन् २००० में म.प्र. का विभाजन कर नया छत्‍तीसगढ़ राज्‍य बनाया गया। विभाजन से पूर्व म.प्र. 9 प्राकृतिक भागों में बांटा हुआ था, जो अब 7 भागों में है। जिसमें मध्‍य भारत का पठार, बुन्‍देलखंड का पठार, मालवा का पठार, रीवा-पन्‍ना का पठार, नर्मदा-सोन घाटी, सतपुड़ा, की श्रेणी तथा बघेलखंड का पठार।

2. राजपीपला, महादेव, मैकाल व राजमहल किस पर्वत श्रृंखला के उप-विभाग है।
A. विंध्‍याचल
B. सतपुड़ा
C. अरावली
D. अजन्‍ता

उत्‍तर- (B) सतपुडा श्रेणी नर्मदा-सोन तथा दक्‍कन के पठार के बीच जल विभाजक है। राजपीपला, महादेव, मैकाल व राजमहल सतपुड़ा पर्वत के ही उप-विभाग हैं।

3. मध्‍यप्रदेश में कितने संभाग है।
A. 11
B. 10
C. 12
D. 9

उत्‍तर- (B) वर्तमान में म.प्र. में 10 संभाग है, जो निम्‍न है- चंबल, ग्‍वालियर, इंदौर, भोपाल, नर्मदापुरम्, उज्‍जैन, सागर, जबलपुर, रीवा, एवं शहडोल। नवीन संभाग शहडोल है, जबकि होशंगाबाद संभाग का नाम बदलकर नर्मदापुरम् किया गया है।

4. मध्‍यप्रदेश की जलवायु को "ऊष्‍ण कटिबंधीय" स्‍वरूप प्रदान करने में कौन उत्‍तरदायी है
A. कर्क रेखा
B. मकर रेख
C. दक्षिण-पश्चिम से आने वाला मानसून
D. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- (A) मध्‍यप्रदेश की जलवायु को ऊष्‍ण कटिबंधीय स्‍वरूप प्रदान करने के लिए प्रदेश के मध्‍य से गुजरने वाली "कर्क रेखा" उत्‍त्‍रदायी है। जबकि दक्षिण-पश्चिम में मानसून से प्रापत होने वाली वर्षा इसे मानसूनी जलवायु का स्‍वरूप प्रदान करता है।

5. मध्‍यप्रदेश का प्रथम सर्प उद्यान कहाँ स्‍थापित किया गया है।
A. भोपाल
B. पन्‍ना
C. रीवा
D. मण्‍डला

उत्‍तर- (A) मध्‍यप्रदेश में अपनी तरह के पहले सर्प उद्यान की स्‍थापन प्रदेश राजधानी भोपाल में ही जा रही है। इस सर्प उद्यान की योजना भोपाल नगर निगम ने तैयार की है।

6. मध्‍यप्रदेश में ऋतुओं का अन्‍य नामों से भी जाना जाता है।
A. युनाला
B. चौमाास
C. सियाला
D. उपरोक्‍त सभी

उत्‍तर- (D) मध्‍यप्रदेश में तीन ऋतुए पायी जाती है। ग्रीष्‍म ऋतु जिसे युनाला, वर्षा जिसे चौमास, शीत ऋतु को मध्‍यप्रदेश में सियाला के नाम से भी जाना जाता है।

7. म.प्र. वन्‍य जीव संरक्षण अधिनियम कब पारित हुआ।
A. 1956
B. 1972
C. 1974
D. 1982

उत्‍तर- (C) प्रदेश की पारिस्थितकीय और पर्यावरणीय सुरक्षा सुनिश्चित करने की दृष्टि से वन्‍य प्राणियों, पक्षियों और पादपों के संरक्षण के लिए भारतीय वन जीव अधिनियम- 1972 पारित किया गया। इसके अनुसरण में म.प्र. में वन जीवन संरक्षण अधिनियम 1974 को पारित किया गया।

8. प्रदेश का कौन-सा राष्‍ट्रीय उद्यान 32 पहाडि़यों से घिरा है।
A. सतपुड़ा
B. पेंच
C. बॉंधवगढ़
D. कान्‍हा-किसली

उत्‍तर- (C) मध्‍यप्रदेश का बॉंधवगढ़ राष्‍ट्रीय उद्यान 1968 में स्‍थापित किया गया, जो उमरिया जिले में स्थित है। यह राष्‍ट्रीय उद्यान पहाडि़या से घिरा हुआ है, इसलिए इसे 32 पहाडि़यों से घिरा हुआ राष्‍ट्रीय उद्यान कहा जाता है।

9. म.प्र. के किस राष्‍ट्रीय उद्यान में वन्‍य जीवों को गोंद लेने की योजना प्रांरभ की गई है।
A. कान्‍हा-किसली
B. बाँधवगढ़
C. सतपुड़ा
D. वन विहार

उत्‍तर- (D) म.प्र. सरकार द्वारा अमा लोगों के दिल में वन्‍य प्राणियों के लिए स्‍नेह और जागरूकता बढ़ाने के लिए वन्‍य प्राणियों को गोंद लेने की योजना भोपाल के 'वन विहार' राष्‍ट्रीय उद्यान में प्रारंभ की गई है।

10. कुँवारी नदी का उद्गम स्‍थल कौन-सा है?
A. शिवपुरी का पठार
B. भिण्‍ड
C. लहार
D. उपरोक्‍त में से कोई नहीं।

उत्‍तर- (C) मध्‍यप्रदेश की कुँवारी नदी का उद्गम शिवपुरी का पठार है। यह सिंधु की सहायक नदी है, जो भिण्‍ड जिले की लहार तहसील में सिंध से मिल जाती है।

11. मध्‍यप्रदेश में सबसे महत्‍वपूर्ण नदी द्वीप है।
A. काल भैरव
B. ओंकारेश्‍वर
C. बाणगंगा
D. नौरादेही

उत्‍तर- (B) मध्‍यप्रदेश से सबसे महत्‍वपूर्ण नदी द्वीप ओंकारेश्‍वर हैं जो खंडवा में नर्मदा के तट पर स्थित है। यहां पर महादेव का मंदिर, आदिशंकराचार्य की गुफाएं, सिद्धनाथ का मंदिर, ममलेश्‍वर मंदिर, ओंकारेश्‍वर का मंदिर आदि दर्शनीय स्‍थल है। देश के द्वादश ज्‍योतिर्लिंगों में इसकी गणना की जाती है।

12. मध्‍प्रदेश में काली मिट्टी के क्षेत्र का बाहुल्‍य कहाँ है।
A. मालवा का पठार
B. छत्‍तीसगढ़
C. नर्मदा घाटी
D. बुंदेलखंड

उत्‍तर- (A) मालव का पठार लावा निर्मित से बना हुआ है। जिसे मिट्टियों के वर्गीकरण में काली मिट्टी के अंतर्गत रख गया है। काली मिट्टी कपास की फसल के लिए सर्वाधिक उपयुक्‍त है।

13. मध्‍यप्रदेश में कृषि विश्‍व विद्यालय कितने है।
A. एक
B. दो
C. तीन
D. चार

उत्‍तर- (B) म.प्र. में दो कृषि विश्‍व विद्यालय है। जिसमें जवाहरलाल नेहरू कृषि विद्यालय जबलपुर 1964 में स्‍थापन हुए। वर्ष 2008 में ग्‍वालियर में नवीन कृषि विश्‍वविद्यालय की स्‍थापना से वर्तमान में दो कृषि विश्‍वविद्यालय हो गये है।

14. रानी अवन्ति बाई सागर परियोजना का प्रारंभ किस सन् में हुआ।
A. 1971
B. 1962
C. 1977
D. 1978

उत्‍तर- (A) रानी अवन्ति बाई परियोजना का बरगी नाम से भी जाना जाता है। इसका प्रारंभ वर्ष 1971 में हुआ था, जबकि 1972 में राजघाट परियोजना का 1977 में थॉवर परियोजना का तथा 1987 में बाणसागर परियेाजना का श्री गणेश हुआ।

15. मध्‍यप्रदेश का लिंगानुपात क्‍या है? (2011 की जनगणना के अनुसार)
A. 1000 : 912
B. 1000 : 940
C. 1000 : 919
D. 1000 : 931

उत्‍तर- (D) स्‍त्री-पुरुष अनुपात, प्रति हजार पुरुष पर महिलाओं की संख्‍या है और प्रदेश का यह अनुपात 931 प्रति 1000 पुरुषों पर है, जो 2001 में 919 प्रति 1000 से अधिक है।

16. मध्‍यप्रदेश की प्रथम जनगणना हुई थी।
A. 1880 में
B. 1881 में
C. 1882 में
D. 1883 में

उत्‍तर- (B) मध्‍यप्रदेश की प्रथम व्‍यवस्थित जनगणना 1881 में लार्ड रिपन के समय में हुई थी तब ये प्रत्‍येक 10 वर्ष पश्‍चात् देश व प्रदेश की जनगणना होती है। वर्तमान 2011 की जनगणना देश की 15 वीं जनगणना तथा स्‍वतंत्रता के बाद 7वीं जनगणना थी जो 9 फरवरी से 28 फरवरी, 2011 के मध्‍य सम्‍पन्‍न हुई।

17. म.प्र. के उस एकमात्र जिले का नाम बताइये जहाँ यूरेनियम खनिज पाया जाता है।
A. भोपाल
B. सागर
C. ग्‍वालियर
D. शहडोल

उत्‍तर- (D) म.प्र. के शहडोल जिले में यूरेनियम खनिज पाया जाता है। रॉक फास्‍फेट का उत्‍खनन प्रमुख रूप से झाबुआ व सागर जिलों में होता है। इसका उत्‍खनन म.प्र. स्‍टेट माइनिंग कॉपोरेशन द्वारा किया जाता है। म.प्र. में कोयले का सबसे बड़ा क्षेत्र सोहागपुर है।

18. मध्‍यप्रदेश में ग्रेफाइट किस जिले में पाया जाता है।
A. बैतूल
B. झाबुआ
C. धार
D. इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर- (A) मध्‍यप्रदेश में ग्रेफाइट बैतूल जिले में मिलता है। रासायनिक बनावट में ग्रेफाइट कार्बन जैसा होता है जिसका उपयोग पेंसिल, बैटरी तथा पेंट उद्योग में होता है।

19. मध्‍यप्रदेश में विद्युत मंडला की स्‍थापना कब हुई ।
A. 1948
B. 1950
C. 1956
D. 1962

उत्‍तर- (B) मध्‍यप्रदेश में विद्युत का उत्‍पादन सर्वप्रथम 1905 में किया गया था, जबकि 9 दिसंबर 1950 को मध्‍यप्रदेश विद्युत मंडल का गठन किया गया। यह देश का प्रथम विद्युत मंडल है, जिसका मुख्‍यालय जबलपुर है।

20. निम्‍न में से किस स्‍थान पर निजी क्षेत्र की पेपर मिल स्‍थापित है।
A. सागर
B. नेपानगर
C. होशंगाबाद
D. अमलाई

उत्‍तर- (D) म.प्र. में निजी क्षेत्र की पेपर मिल, ओरिएन्‍टल पेपर मिल के नाम से शहडोल जिले के अमलाई में स्‍थापित की गई है। इस पेपर मिल में पुस्‍तक छपाई व लिखाई के लिए कागज बनाया जाता है।

21. मध्‍यप्रदेश का पहला समाचार-पत्र 150 वर्ष पहले प्रकाशित हुआ था, यह था।
A. नवभारत
B. अखबार ग्‍वालियर
C. मालवा अखबार
D. नई दुनिया

उत्‍तर- (B) ग्‍वालियर शहर में 1840 में म.प्र. का पहला अखबार ग्‍वालियर उर्दू में निकाला गया, जबकि हिन्‍दी का पहला अखबार 1848 में प्रकाशित मालवा अखबार था, जबकि 1915 में पहली मासिक पात्रिका थी।

22. विश्‍वामित्र खेल पुरस्‍कार की राशि कितनी है।
A. 25 हजार
B. 19 हजार
C. 1 लाख
D. 50 हजार

उत्‍तर- (C) म.प्र. शासन द्वारा स्‍थापित विश्‍वामित्र पुरस्‍कार खेल प्रशिक्षकों को दिया जाता है, जिसकी राशि विक्रम पुरस्‍कार के बराबर ही 1 लाख है, जबकि एकलव्‍य पुरस्‍कार की राशि 50 हजार रूपये है।

23. मध्‍यप्रदेश लोक सेवा आयोग के प्रथम अध्‍यक्ष कौन थे।
A. कुँजीलाल दुबे
B. डी.बी. रेड्डी
C. विनय शंकर दुबे
D. नरेन्‍द्र गुप्‍ता

उत्‍तर- (B) 1 नवंबर 1956 में राज्‍य के पुनर्गठन के बाद लोकसेवा का गठन भारत सरकार के गृह मंत्रालय की अधिसूचना 99, 06, 56 द्वारा किया गया जिसके प्रथम अध्‍यक्ष डीबी रेड्डी बनाए।

24. मध्‍यप्रदेश में खली जेल मुँगावली में है, यह किस जिले में है।
A. अशोक नगर
B. गुना
C. दतिया
D. शिवपुरी

उत्‍तर- (A) म.प्र. में खुली जेल मुँगावली और पन्‍ना में है। मुँगावली पहले गुना में आता था लेकिन अशोकनगर को नाया जिला बनाने से अब यह अशोक नगर में आता है।

25. दुष्‍यंत कुमार पाण्‍डुलिपि संग्रहालय कहाँ स्थित है।
A. भोपाल
B. जबलपुर
C. उज्‍जैन
D. बालाघाट

उत्‍तर- (A) दुष्‍यंत कुमार पाण्‍डुलिपि संग्रहालय मध्‍यप्रदेश की राजधानी भोपाल में स्थित है। इसकी स्‍थापना 30 दिसंबर 1997 को की गई थी। इसके प्रथम अध्‍यक्ष कमलेश्‍वर थे।

26. मध्‍यप्रदेश का दूसरा उच्‍चतम स्‍थान है।
A. पचमढ़ी
B. चौरागढ़
C. मारघी
D. बड़ा तालाब

उत्‍तर- (B) मध्‍यप्रदेश का सर्वाधिक ऊँची चोटी धूपगढ़ 1350 मी. पचमढ़ी में है। और दूसरी सर्वाधिक ऊँची चोटी चौरागढ़ भी पचमढ़ी में स्थित है। लगभग 1326 मीटर ऊँची चौरागढ़ पहाड़ी पर प्रसद्धि शिव मंदिर स्थित है। जहाँ पर महाशिवरात्रि पर मेला लगता है।

27. राष्‍ट्रीय तुलसी सम्‍मान कब स्‍थापित किया गया।
A. 1980
B. 1983
C. 1985
D. 1986

उत्‍तर- (B) म.प्र. शासन के संस्‍कृति विभाग द्वारा प्रदर्शनकारी कलाओं के क्षेत्र में दिया जाने वाला राष्‍ट्रीय सम्‍मान की स्‍थापना 1983 में की गई। इसकी पुरस्‍कार राशि एक लाख रूपये है।

28. मध्‍यप्रदेश का राजकीय वृक्ष कौन-सा है।
A. अशोक
B. आम
C. पीपल
D. बरगद

उत्‍तर- (D) मध्‍यप्रदेश का राजकीय वृक्ष बरगद (वटवृक्ष) है जो वर्ष 1881 में राजकीय वृक्ष घोषित किया गया था। बरगढ़ के पेड़ को कल्‍पवृक्ष, बेनियान, वटवृक्ष या बड़ भ कहा जाता है।

29. वह नदी जिसे "भगवान शिव पुत्री" कहा जात है।
A. सोन
B. नर्मदा
C. गंगा
D. यमुना

उत्‍तर- (B) भगवान शिव की पुत्री नर्मदा का नदी के रूप में उद्गम अमरकंटक से होता है। अमरकंटक म.प्र. के अनूपपुर जिले में स्थित हिन्‍दुओं का पवित्र तीर्थ स्‍थल है।

30. महेश्‍वर परियोजना कहाँ पर निर्मित है।
A. महेश्‍वर के निकट
B. मण्‍डलेश्‍वर के निकट
C. ओकारेश्‍वर के निकट
D. इनमें से कोई नहीं

उत्‍तर- (A) 400 मेगावाट विद्युत उत्‍पादन क्षमता वाली महेश्‍वर परियोजना नर्मदा नदी पर खरगोन जिले में मण्‍डलेश्‍वर के निकट निर्माणाधीन है।
Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code