Ad Code

Update Post

6/recent/ticker-posts

Development of the Indian Constitution With Question in hindi ।। भारतीय संविधान का विकास

हेलो दोस्तों !!

कैसे हो ??☺☺

आप सभी से गुजारिश है कि, भारतीय संविधान और राजव्‍यवस्‍था को अच्‍छे तरीके से पढ़ें और समझ ले ताकि आपको अपने प्रतियोगी एकदिवसीय परीक्षा में एक अच्‍छा ग्रेड मिल जाए।

दोस्‍तों, कुछ हो ना हो इस Article का लेखक होने के नाते मैं ये दावा करता हूँ कि ये पोस्‍ट पढ़ कर आप भारतीय संविधान और राजव्‍यवस्‍था  विषय में कमजोर मानना बंद कर देंगे। आजकल जो भी प्रतियोगी परीक्षाओं में प्रश्‍न पूछे जा जा रहे हैं कई पुस्‍तकों से खोजने पर भी उन प्रश्‍नों का ओर-छोर नहीं मिलता। मैं आपको ये तो नहीं कहा सकता इस पोस्‍ट को पढ़ने से परीक्षा में शत-प्रतिशत प्रश्‍न मिल जाने चाहिए, पर मैं इतना जरूर कहूँगा। मेरे द्वारा प्रतियोगिता परीक्षाओं में पढ़ाने का अपना अनुभव इस पोस्‍ट में झोंका हैं, साथ ही में ये भी कहना चाहूंगा दोस्‍तों आनन्‍द के साथ पढ़े, बहुत ही सहज और सरल भाषा में समझाया गया है।

भारतीय संविधान का विकास

 भारतीय संविधान का विकास  👇

➽ संविधान शब्‍द की उत्‍पत्ति लैटिन भाषा के शब्‍द से हई है।

➽ ब्रिटेन के संविधान को विश्‍व के सभी संविधानों की जननी कहा जाता है।

➽ 1895 ई, में बाल गंगाधर तिलक ने स्‍वराज विधेयक का प्रारूप प्रस्‍तुत किया।

➽ उसके बाद 1922 में महात्‍मा गांधी तथा 1934 में जवाहर लाल नेहरू ने भारतीय संविधान के निर्माण के लिए संविधान सभा के गठान की मॉंग की ।

➽ भारतीय संविधान के ऐतिहासिक विकास का काल 1600 ई. से  प्रारम्‍भ होता है। इसी वर्ष इंग्‍लैण्‍ड ने ईस्‍ट इण्डिया कम्‍पनी की स्‍थापना हुई थी।

➽ कम्‍पनी के प्रबंधन की समस्‍त शक्ति गवर्नर तथा 24 सदस्‍यीय परिषद् में निहित थी।

➽ 1773 ई. का रेग्‍यूलेटिंग एक्‍ट :-  इस एक्‍ट के तहत वारेंन हेस्टिग्‍स को बंगाल का गर्वनर जनरल बनाया गया। इस अधिनियम के अन्‍तर्गत कलकत्‍ता में 1774 ई. एक उच्‍चतम न्‍यायालय की स्‍थापना की गयी जिसमे एक मुख्‍य न्‍यायाधीश वा तीन अन्‍य न्‍यायधीश थे। इसके प्रथम मुख्‍य न्‍यायधीश सर एलिजाह इम्‍पे थे।

➽ 1784. का पिट्स इण्डिया एक्‍ट:-  पिट्स इंडिया एक्‍ट को एक्‍ट ऑफ सैटलमेंट के नाम से भी जाना जाता है। इस एक्‍ट को द्वारा द्वैध शासन का आरम्‍भ हुआ।

➽ 1813 का चार्टर अधिनियम:-  कम्‍पनी के अधिकार पत्र को 20 वर्षों के लिए बढ़ाया गया।

➽ 1833 का चार्टर अधिनियम:-  बंगाल के गर्वनर जनरल को भारत का गर्वनर जनरल कहा जाने लगा।

➽ लार्ड मैकाले की अध्‍यक्षता में प्रथम विधि आयोग का गठन किया गया।

➽ भारत में दास प्रथा को विधि विरूद्ध घोषित कर दिया गया।

➽ 1858 का भारत शासन अधिनियम:- भारत का शासन कम्‍पनी के हाथों से ब्रिटिश महारनी के हाथों में चला गया।

➽ मुगल सम्राट के पद को समाप्‍त कर दिया गया।

➽ भारत में शासन संचालन के लिए ब्रिटिश मंत्रिमंडल में एक सदस्‍य के रूप में भारत के राज्‍य सचिव की नियुक्ति की गयी। वह अपने कार्यो के लिए ब्रिटिश संसद के प्रति उत्‍तरदायी होता था।

➽ भारत के गवर्नर जनरल का नाम बदलकर वायसराय कर दिया गया। अत: इस समय के गवर्नर जनरल लॉर्ड कैनिंग अंतिम गवर्नर जनरल एवं प्रथम वायसराय हुए।

➽ 1861 ई. का भारत परिषद् अधिनियम:-  गवर्नर जनरल को अध्‍यादेश जारी करने की शक्त्‍ि प्रदान की गई। ऐसे अध्‍यादेश की अवधी 6 माह होती थी।

➽ 1862 ई. में लॉर्ड कैनिंग ने तीन भारतीयों बनारस के राजा पटियाला के महाराजा और सर दिनकर राव को विधानपरिषद् में मनोनित किया।
 
➽ 1892 ई. का भारत परिषद् अधिनियम:-  इस अधिनियम के द्वारा अप्रत्‍यक्ष चुनाव प्रणाली की शुरूआत हुई।

➽ 1909 का भारत परिषद् अधिनियम (मार्ले -‍मिन्टो सुधार):-  पहली बार मुस्लिम समुदाय के लिए पृथक प्रतिनिधित्‍व का उपबन्‍ध किया गया। इसके अन्‍तर्गत मुस्लिम सदस्‍यों का चुनाव मुस्लिम मतदाता ही करते थे।

➽ इस अधिनियम को साम्रदायिकता निर्वाचक के रूप में भी जाना जाता है।

➽ सत्‍येंद्र प्रसाद सिन्‍हा वायसराय की कार्यपालिका परिषद् के प्रथम भारतीय सदस्‍य बने। उन्‍हें विधि सदस्‍य बनाया गया।

नोट:- 1919 ई. में लॉर्ड मॉर्ले इंग्‍लैंड में भारत के राज्‍य सचिव थे और लॉर्ड मिंटो भारत के वायसराय।

➽ 1919 का भारत शासन अधिनियम (माण्‍टेग्‍यू-चेम्‍सफोर्ड सुधार):- प्रान्‍तों में द्वैध शासन लगाया गया।

➽ इस अधिनियम के द्वारा लोक सेवा आयोग का गठन किया गया।

➽ पहली बार केन्‍द्रीय बजट को राज्‍यों के बजट से अलग कर दिया गया।

➽ भारत में पहली बार महिलाओं को मतदान देने का अधिकार 1926 में दिया गया।

➽ 1935का भारत शासन अधिनियम:- इस अधिनियम में 321 अनुच्‍छेद और 10 अनुसूचियाँँ थी। इस अधिनियम के द्वारा प्रान्‍तों में से द्वैध शासन को हटा दिया गया तथा केन्‍द्र में द्वैध शासन की स्‍थापना की गई।

➽ साम्‍प्रदायिक निर्वाचन पद्धति का विस्‍तार किया गया।

➽ म्‍यामार (बर्मा) को भारत से अलब कर दिया गया।

➽ भारतीय रिर्जव बैंक की स्‍थापना 1935 में हुई।

➽  इस अधिनियम को भारत के मिनी संविधान का दर्जा दिया गया है।

➽ इस अधिनियम के द्वारा ब्रिटिश संसद की सर्वोच्‍चता को बनाए रखा गया।

दोस्‍तों यह भी पढि़ए : इंतजार किसी बात का है ☺☺ 

👉 Hindi Grammar Practice Set-1

👉 Hindi Grammar Practice Set-2

👉 Hindi Grammar Practice Set-3

👉 Hindi Grammar Practice Set-4

👉 Hindi Grammar Practice Set-5

पूर्व परीक्षाओं में पूछे गये प्रश्‍नों का समावेश ☺👇

1 .निम्‍नलिखित में से किस अधिनियम में कलकत्‍ता में सर्वोच्‍च न्‍यायलय की स्‍थापना का प्राविधान किया गया ?
A. रेगुलेटिंग एक्‍ट, 1773
B. पिट का भारत अधिनियम, 1784
C. चार्टर एक्‍ट, 1813
D. चार्टर एक्‍ट, 1833

2. केन्‍द्र में "द्वैध शासन" किस अधिनियम के अंतर्गत स्‍थापित किया गया ?
A. भारत सरकार अधिनियम, 1909
B. भारत सरकार अधिनियम, 1919
C. भारत सरकार अधिनियम, 1935
D. भारत सरकार अधिनियम, 1947

3. भारत की संविधान सभा ने राष्‍ट्रीय ध्‍वज को सर्वप्रथम कब स्‍वीकार किया?
A. 22 जुलाई, 1947
B. 23 जुलाई, 1947
C. 25 जुलाई, 1947
D. 15 अगस्‍त, 1947

4. किस वर्ष में "जन गण मन" को भारत के राष्‍ट्रगान के रूप में अपनाया गया ?
A. 1948 में
B. 1949 में
C. 1950 में
D. 1951 में

5. भारतीय संविधान सभा में कुल कितनी महिला सदस्‍याएं थी ?
A. 15
B. 13
C. 12
D. 10

6. संविधान सभा के संवैधानिक सलाहकार थे ?
A. सच्चिदानंद सिन्‍हा
B. केएम मंशी
C. बीएन राय
D. टीटी कृष्‍णामाचारी

7. भारत के संविधान के निर्माण में संविधान सभा को कितना समय लगा ?
A. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
B. 2 वर्ष 7 माह 23 दिन
C. 3 वर्ष 4 माह 14 दिन
D. 3 वर्ष 11 माह 5 दिन

8. भारतीय संविधान कब लागू हुआ था ?
A. 26 जनवरी, 1950
B. 23 जनवरी 1950
C. 15 अगस्‍त 1947
D. 26 दिसंबर, 1949

9. स्‍वतंत्र भारत की संविधान सभा के अध्‍यक्ष कौन थे ?
A. डॉ. भीमराव अम्‍बेडकर
B. डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद
C. सी. राजगोपालाचारी
D. केएम मुंशी

10. भारतीय संविधान को बनाने हेतु संविधान सभा के कुल कितने अधिवेशन हुए थे ?
A. 7
B. 9
C. 12
D. 15

➽ ANSWER SHEET 👇

1.   A. रेगुलेटिंग एक्‍ट, 1773
2.   C. भारत सरकार अधिनियम, 1935
3.   A. 22 जुलाई, 1947
4.   C. 1950 में
5.   A. 15
6.   C. बीएन राय
7.   A. 2 वर्ष 11 माह 18 दिन
8.   A. 26 जनवरी 1950
9.   B. डॉ. राजेन्‍द्र प्रसाद
10. C. 12

दिए गए प्रश्न आपके आने वाले Competition Exam में बहुत मदद करने वाले हैं।

तो आपसे गुजारिश हैं, 🙏 सभी प्रश्नों को ध्यानपूर्वक पढ़ें।

केवल पढ़ें नहीं, समझना कर, कमेंट बॉक्‍स में Comment भी जरूरी हैं।☺

Reactions

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ

Ad Code